तेज रफ़्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

SHARE:

धमतरी। तेज रफ़्तार अज्ञात वाहन ने आज सुबह युवक को टक्कर मार दी। टक्कर से युवक ने मौके पर दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। सूचना पर नगरी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगरी भेजा गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार सुबह के समय अज्ञात वाहन ने युवक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में युवक का चेहरा क्षतिग्रस्त हो गया। सड़क किनारे लाश पड़े होने की खबर मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर एम्बुलेंस मौपे पर पहुंची और शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगरी भेजा गया। वहीं सूचना पर नगरी पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। शव के एक हाथ पर हेमंत गोधना नाम और गोंडवाना का चिन्ह अंकित मिला है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवक सुबह टहलने निकला होगा। इस दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया।

Join us on:

Leave a Comment