धमतरी। जिले के युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने और उनकी प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा इस वर्ष भी 30 दिवसीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 9 मई से 8 जून तक जिला मुख्यालय में संचालित होगा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शिविर में ओलंपिक, एशियन गेम्स एवं कॉमनवेल्थ गेम्स में शामिल खेलो को प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि प्रतिभागियों को उच्च स्तर की खेल जानकारी और प्रशिक्षण मिल सके। इस पहल से न केवल खिलाड़ियों की कौशल क्षमता में वृद्धि होगी, बल्कि जिले में खेल का माहौल मजबूत होगा। शिविर में जूनियर वर्ग के बालक -बालिकाएं (30 जून 2006 की स्थिति में) भाग ले सकेंगे।

