धमतरी। पंचायती राज दिवस के अवसर पर जिले की समस्त ग्राम पंचायतों में कल 24 अप्रैल को विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा । इन ग्राम सभाओं में जनभागीदारी को बढ़ावा देने के साथ-साथ जनगणना 2027 के बारे में बताया जाएगा ।
आयोजित ग्राम सभाओं में जनगणना के महत्व, प्रक्रिया एवं नागरिकों की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की जाएगी । उपस्थित ग्रामीणों को जनगणना के प्रति जागरूक किया जाएगा । देश की योजना निर्माण, संसाधनों के समुचित वितरण तथा विकास कार्यों की प्राथमिकता तय करने का एक महत्वपूर्ण आधार है। अतः प्रत्येक नागरिक का इसमें सही एवं पूर्ण जानकारी देना अत्यंत आवश्यक है।


