बैठक में किसानों की जमीनी समस्या, संगठन, सामाजिक एवं राष्ट्रीय दायित्व पर की गई चर्चा

SHARE:

कुरुद। भारतीय किसान संगठन दिल्ली जिले की बैठक नए कृषि उपज मंडी परिसर कुरूद में संपन्न हुई, जिसमें भारतीय किसान संघ के अखिल भारतीय सदस्य चंद्रकांत गौर एवं प्रदेश संगठन मंत्री मनीष शर्मा महामंत्री नवीन शेष की उपस्थित रहे। वहीं धमतरी, कुरूद, भखारा एवं मगरलोड तहसील के अध्यक्ष एवं मंत्री तथा जिले के समस्त पदाधिकारी भी बैठक में उपस्थित थे।

इस अवसर पर चंद्रकांत गौर ने किसानों की जमीनी समस्या, संगठन, सामाजिक एवं राष्ट्रीय दायित्व पर विस्तृत चर्चा की एवं किसानों को अधिक से अधिक संख्या में संगठन में जोड़कर उसकी स्व आत्मनिर्भर बने एवं राष्ट्रीय उत्पादन में योगदान करने पर चर्चा अधिक किया गया । जिसमें कृषि संबंधी विभिन्न आयाम जैविक, सहकारिता, राजस्व, विद्युत, युवक आयामो पर संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी को सुझाव दिया गया ।

संगठन मंत्री मनीष शर्मा द्वारा संगठन की ढांचे एवं मजबूती पर विशेष जोर दिया गया। साथ में किसानों को जैविक खेती, जहर मुक्त खेती, मिश्रित फसल उत्पादन के विभिन्न क्षेत्र के किसानों ने जो कृषि के क्षेत्र में कार्य किया उस पर चर्चा की गई। यह कार्यक्रम जिलाध्यक्ष लालाराम चंद्राकर के मार्गदर्शन व संचालन जिला मंत्री दुलार सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सिंधु बैस, जिला सह मंत्री डॉ कपिल पटेल, कोषाध्यक्ष प्रदीप चंद्राकर, डॉक्टर दीनानाथ साहू, राजकुमार चंद्राकर, रामेश्वर सिंह, व्यास नारायण साहू, राजेंद्र साहू, विनय साहू, तोमन साहू, मनसा साहू, कमलेश मारकंडे, गौतम साहू, हीरालाल साहू, राजकुमार चंद्राकर, ठाकुर राम साहू, रमन साहू, थानेंद्र साहू, टीकाराम साहू, हिमेंद्र साहू सहित अन्य किसान उपस्थित रहे।

Join us on:

Leave a Comment