धमतरी। यूथ फेस्ट कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होने वाले वरिष्ठ पत्रकार सौरभ द्विवेदी के कार्यक्रम समय में आंशिक संशोधन किया गया है। अब उनका संबोधन 26 अप्रैल को शाम 6 बजे पीजी कॉलेज परिसर में आयोजित किया जाएगा।
गौरतलब है कि सौरभ द्विवेदी देश के चर्चित पत्रकारों में शामिल हैं और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म The Lallantop के संस्थापक और इंडियन एक्सप्रेस के संपादक हैं। वे समसामयिक विषयों पर सरल और प्रभावशाली शैली में अपनी बात रखने के लिए जाने जाते हैं, खासकर युवाओं के बीच उनकी लोकप्रियता काफी अधिक है। वक्ता के रूप में शामिल होने वाले श्री सौरभ द्विवेदी के कार्यक्रम के समय में आंशिक संशोधन करते हुए उनके कार्यक्रम को अब 26 अप्रैल को शाम 6 बजे पी जी कॉलेज में आयोजित किया जाएगा।


