जंगल-पहाड़ी इलाके में माओवादी ठिकाने से हथियार और विस्फोटक बरामद

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में पुलिस को माओवादी गतिविधियों के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता मिली है। फरसेगढ़ थाना क्षेत्र के बड़ेआलवाड़ा के जंगल-पहाड़ी इलाके में सर्चिंग के दौरान माओवादियों द्वारा छिपाकर रखी गई हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है।

पुलिस के अनुसार, 15 सितंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम बड़ेआलवाड़ा के पास जंगल और पहाड़ी क्षेत्र में माओवादियों द्वारा हथियार और अन्य सामान छिपाकर रखा गया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक बीजापुर के निर्देशन में थाना फरसेगढ़, डीआरजी बीजापुर और बीडीएस बीजापुर की संयुक्त टीम ने क्षेत्र में सर्चिंग अभियान शुरू किया। जंगल में मिला छिपाया गया सामान सर्चिंग के दौरान टीम को जंगल क्षेत्र में माओवादियों द्वारा छिपाकर रखी गई सामग्री मिली। मौके पर बीडीएस टीम ने आवश्यक सुरक्षा प्रक्रिया अपनाते हुए डिमाइनिंग की कार्रवाई की और सामग्री को सुरक्षित तरीके से बरामद किया। पुलिस के अनुसार, बरामद सामग्री का इस्तेमाल माओवादी संगठन द्वारा सुरक्षा बलों और अन्य गतिविधियों के लिए किया जा सकता था।

पुलिस ने मौके से 315 बोर का देशी कट्टा, 1  315 बोर के जिंदा राउंड, 49 नग 303 रायफल के जिंदा राउंड 25 नग 12 बोर के जिंदा कारतूस 34 नग 303 रायफल के बट प्लेट, बोल्ट, खाली मैगजीन और अन्य पार्ट्स जिलेटिन 8 किलोग्राम 6 नग वॉकी टॉकी सेट चार्जर सहित 1 मेन पैक सेट इलेक्ट्रॉनिक वायर और कॉपर वायर डेटोनेटर वायर, क्लच वायर और अन्य विस्फोटक सामग्री बैटरी, सेल, स्विच, सॉकेट और अन्य उपकरण विभिन्न प्रकार के टूल्स और अन्य सामान बरामद किए हैं।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment