जुआ फड़ पर पुलिस की दबिश, 4 जुआरी गिरफ्तार

धमतरी। थाना सिटी कोतवाली ने जुआ के विरुद्ध  सख्त कार्यवाही की है। पुलिस ने अधारी नवागांव क्षेत्र में जुआ खेल रहे 4 जुआरियों को गिरफ्तार किया। जुआरियों  से 25,500 रूपये नगद एवं 52 पत्ती ताश बरामद किया गया।

थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने जुआ खेलने की सूचना पर  ग्राम अधारी नवागांव क्षेत्र में जुआ फड़ पर दबिश दी।  पुलिस टीम द्वारा मौके पर घेराबंदी कर आरोपियों  संतोष साहू, अरमान मिर्जा, अनीश अहमद, खेमचंद साहू को जुआ खेलते पकड़ा गया। आरोपियों के कब्जे से 25,500 रूपये नगद एवं 52 पत्ती ताश बरामद किया गया। आरोपियों के विरुद्ध जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही किया गया।

 

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment