बालोद। तेज रफ्तार कार और बाइक में जोरदार टक्कर हो गई, टक्कर में बाइक सवार दो मासूम भाइयों की मौत हो गई, जबकि उनके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार पिता अपने दोनों बच्चों को लेकर बाइक से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और तीनों सड़क पर जा गिरे।
हादसे के बाद आसपास मौजूद लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को मदद पहुंचाने की कोशिश की। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने दोनों मासूम बच्चों को मृत घोषित कर दिया, जबकि पिता का इलाज जारी है।









