रविशंकर यूनिवर्सिटी में बनेगा 25 करोड़ की लागत से बड़ा एक्जाम सेंटर

रायपुर। आने वाले दिनों में प्रतियोगी परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को अलग-अलग केंद्रों में भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी. सरकार अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए पं रविशंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी कैंपस में 25 करोड़ की लागत से परीक्षा केंद्र बनाने जा रही है, जहां तमाम अभ्यर्थी एक साथ परीक्षा दे पाएंगे.

जानकारी के मुताबिक, नए परीक्षा केंद्र के निर्माण के लिए जिला प्रशासन के अधिकारियों ने पं. रविशंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी परिसर का निरीक्षण किया है। परीक्षा केंद्र के लिए जगह का चयन विश्वविद्यालय के कुलपति के साथ मिलकर किया गया है।

एसडीएम नंद कुमार चौबे ने बताया कि परीक्षा केंद्र के लिए बजट में पहले ही प्रावधान किया गया था। अब केंद्र के निर्माण के लिए यूनिवर्सिटी परिसर में स्थान तय कर लिया गया है। जल्द ही इसके निर्माण की प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment