राज्य स्तरीय शालेय क्रीडा स्पर्धा में शिवानी को तृतीय स्थान

रायपुरस्कूल शिक्षा विभाग के तत्वाधान में आयोजित राज्य स्तरीय शालेय स्पर्धा में सिमगा ब्लॉक के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नवापारा के शिवानी साहू ने बेहतरीन प्रदर्शन कर तृतीय स्थान प्राप्त किया , जो 17 से 21 सितंबर तक जगदलपुर में आयोजित राज्य स्तरीय एथलेटिक्स स्पर्धा में भाला फेंक में भाग ली थीं।

कक्षा ग्यारहवीं में अध्यनरत शिवानी पिता दुखहरण साहू ग्राम मुड़पार के निवासी हैं, जो 17 वर्ष आयु वर्ग के भालाफेंक खेल विद्या में रायपुर संभाग का प्रतिनिधित्व करते हुए,18 सितम्बर को  उनके इवेंट्स में 21 मीटर फेंक तृतीय स्थान प्राप्त कर सिल्वर मैडल का हक़दार बनी ।

उक्त उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए, बलौदा बाजार जिला ओलंपिक संघ के सचिव आदित्य सिंह ने कहां की बालिकाओं में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है, शिवानी के इस उपलब्धि से क्षेत्र की अन्य खिलाड़ी छात्राएं, बिल्कुल प्रेरणा लेंगे। संघ ऐसे ही प्रतिभावान खिलाड़ियों को सही मंच देने का पूरा भरसक प्रयास कर रहा है, जल्द ही बलौदा बाजार जिला में खिलाड़ियों की संख्या और खेलों का एक बेहतरीन माहौल बनने वाला है।

उक्त उपलब्धि के लिए विद्यालय के व्यायाम शिक्षक वीरेंद्र पटेल ने बताया कि अभी बचे अन्य खेलों में भी और सम्मानजनक रिजल्ट मिलने वाला हैं, इस उपलब्धि के लिए सिमगा जनपद अध्यक्ष दौलत पाल, प्राचार्य भीष्म कुमार पैकरा, सरपंच डोमार सिंह मारकंडे,पूर्व सरपंच भुनेश्वर सिंह वर्मा, उपसरपंच लोकनाथ वर्मा, व्याख्याता उत्तम कुमार साहू, सत्येंद्र चौबे, पार्षद सचिन जैन,समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं एवं ग्राम मुड़पार व ग्राम नवापारा के निवासियों एवं समस्त खेल प्रेमियों ने शुभकामनाएं दी है।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment