रायपुर प्रेस क्लब के बाहर जमकर हंगामा, आपस में ही भिड़ गए भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता

रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर मंगलवार को रायपुर प्रेस क्लब में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और डिप्टी सीएम विजय शर्मा के बीच खुली बहस हुई। डिबेट के दौरान प्रधानमंत्री आवास से जुड़े आंकड़ों और सरकार के दावों को लेकर दोनों नेताओं के बीच तीखी बहस देखने को मिली। दोनों पक्षों ने अपने-अपने आंकड़े और तर्क सामने रखे। डिबेट खत्म होने के बाद रायपुर प्रेस क्लब के बाहर जमकर हंगामा हुआ। भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में ही भिड़ गए।

दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और जमकर धक्का-मुक्की और झड़प होने लगी। स्थिति को नियंत्रित करने पहुंची पुलिस के साथ भी कार्यकर्ताओं की झड़प हो गई। बताया जा रहा है कि हंगामे के दौरान एक एसआई का बैच और शर्ट का बटन टूट गया।

पुलिस ने किसी तरह दोनों पक्षों के कार्यकर्ताओं को अलग किया और मौके पर स्थिति को नियंत्रित किया। प्रधानमंत्री आवास के मुद्दे पर हुई इस राजनीतिक बहस के बाद प्रेस क्लब के बाहर हुए हंगामे ने मामले को और गरमा दिया। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment