सांप के डसने से स्नेक कैचर मनीष पाटिल की मौत

रायपुर। जहरीले सांपों को पकड़कर सुरक्षित स्थानों पर छोड़ने वाले अनुभवी स्नेक कैचर मनीष पाटिल की सर्पदंश से मौत हो गई। बेमेतरा जिले के मुरता गांव में सांप का रेस्क्यू करने के दौरान मनीष को सांप ने डस लिया था। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया और बाद में सिम्स बिलासपुर रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार और इलाके में शोक का माहौल है।

जानकारी के मुताबिक मुरता गांव में सांप निकलने की सूचना डायल 112 की टीम को मिली थी। सूचना के बाद टीम स्नेक कैचर मनीष पाटिल को अपने साथ लेकर गांव पहुंची। मनीष लंबे समय से सांपों को पकड़ने और उनका सुरक्षित रेस्क्यू करने का काम करते थे। इसलिए सांप को सुरक्षित तरीके से पकड़ने के लिए उनकी मदद ली गई थी। मुरता गांव पहुंचने के बाद मनीष ने सांप को पकड़ने का प्रयास शुरू किया। इसी दौरान अचानक सांप ने उन्हें डस लिया। सर्पदंश के बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। मौके पर मौजूद लोगों और डायल 112 की टीम ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

मनीष पाटिल को सबसे पहले नवागढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। यहां उनका उपचार शुरू किया गया, लेकिन हालत में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ। स्थिति गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर उपचार के लिए सिम्स बिलासपुर रेफर कर दिया। सिम्स में मनीष का इलाज किया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

 

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment