ऑनलाइन दवा बिक्री का विरोध, छत्तीसगढ़ में 18 हजार मेडिकल स्टोर बंद

रायपुर। ऑनलाइन दवा बिक्री और भारी डिस्काउंट के विरोध में देशभर में बुधवार को केमिस्ट संगठनों की हड़ताल के तहत छत्तीसगढ़ में करीब 18 हजार मेडिकल स्टोर्स, बंद रहे, जिनमें थोक और रिटेल दोनों दुकानें शामिल हैं। राजधानी रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, सरगुजा, बस्तर और सूरजपुर समेत कई जिलों में सुबह से मेडिकल दुकानें नहीं खुलीं।

सरकारी जनऔषधि केंद्रों, धन्वंतरी मेडिकल स्टोर्स, सरकारी और निजी अस्पतालों के मेडिकल स्टोर खुले रहने से मरीजों को दवाइयों के लिए ज्यादा परेशानी नहीं हुई। रायपुर में धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर की शाखाओं में लोग दवाइयां लेने पहुंचे। इसकी वजह से मेडिकल स्टोर की हड़ताल से बने हालात को धन्वतंतरी जैसे मेडिकल स्टोर्स ने संभाल लिया।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment