जिला और तहसील स्तर पर 1 जून से स्थापित किया जाएगा बाढ़ नियंत्रण कक्ष

कलेक्टर ने लगाई बाढ़ नियंत्रण कक्ष में अधिकारियों की ड्यूटी

धमतरी। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के आदेश अनुसार जिला और तहसील स्तर पर आगामी 01 जून से बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित किया जाएगा।

भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार कलेक्टोरेट के कक्ष क्रमांक-08 स्थित जिला स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नंबर 07722-232249 है। कलेक्टर श्री मिश्रा ने जिला स्तर पर डिप्टी कलेक्टर  बी.डी.एक्का को नोडल अधिकारी और सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख शाखा  कन्हैयालाल भेई को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।

इसके अलावा तहसील स्तर पर 01 जून से स्थापित होने वाले नियंत्रण कक्ष के लिए में संबंधित तहसीलदारों को बाढ़ नियंत्रण अधिकारी नियुक्त किया गया है। धमतरी तहसील स्थित बाढ़ नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नंबर 07722-240638, कुरूद का 07705-223381, भखारा का 96309-63635, मगरलोड का 89595-35346, नगरी का 07700-251398, कुकरेल का 98980-18731 और बेलरगांव तहसील स्थित बाढ़ नियंत्रण कक्ष का दूरभाष क्रमांक 93027-99980 है।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment

Traffic Tail