छत्तीसगढ़ के दृष्टिबाधित दिव्यांग खिलाड़ियों की टीम का गुजरात फुटबाल प्रतियोगिता के लिए चयन

मनीष सरवैया @ महासमुंद।  इंडियन ब्लाइंड स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा ब्लाइंड स्पोर्ट्स प्रीमियर लीग सीज़न 02 का आयोजन स्पोर्ट्स एकेडमी रामपुरा जिला आनंद गुजरात में 20 से 22 मई 2026 तक आयोजित किया गया। तीन दिनों के इस मैच में आँखों की रौशनी के बिना भी खिलाड़ी अपना हुनर दिखाने के लिए गुजरात रवाना हुए। खिलाड़ियों के हौसलों की उडान बुलंद है। उनके माता-पिता के आशिर्वाद, प्रशिक्षको के मार्गदर्शन एवं स्वयं के हौसले एवं जज्बे से संघर्षो से भरी राहों पर कभी हार नहीं माना है। छत्तीसगढ़ की टीम में महासमुन्द जिले के बालक एवं बालिका खिलाड़ियों में भूपेन्द्र पटेल, नोहर ध्रुव, ईशान भोई, लक्की यादव, उमाशंकर गोलकीपर समीर कुमार यादव बालिका टीम में प्रिति यादव, देव मोती, मोनिका सिदार, ज्योति निषाद, गोलकीपर उमेश्वरी साहू एवं टीम गाईड रनर में सेवन साहू एवं कोच व टीम मैनेजर निरंजन साहू शामिल है। छत्तीसगढ़ की बालक टीम ने अपने पहले मुकाबले में अनुभवी महाराष्ट से 01-00 से हार का सामना करना पड़ा। दूसरे मुकाबले में जुगरात ने छत्तीसगढ़ को 01-00 से हराया, तीसरे मुकाबले से छत्तीसगढ़ ने मध्य प्रदेश से ड्रा मैच खेला, आखिरी मुकाबले में छत्तीसगढ़ ने कर्नाटका से भी बराबरी में मुकाबला समाप्त किया। बालिक टीम में छत्तीसगढ़ को महाराष्ट्र ने 08-00 से हराया। जिले के खिलाड़ियों के ब्लाइंड स्पोर्ट्स प्रीमियर लीग में चयनित होने पर कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण मनोज धृतलहरे, डॉ विश्वनाथ पाणिग्रही, विश्वनाथ अग्रवाल, पारस चोपड़ा, डॉ. विकास अग्रवाल, डॉ पुरेंद्र चंद्राकर, जिला पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन महासमुंद सचिव तोरण यादव, विजू पटनायक, पुष्पेंद्र चंद्राकर, अपूर्व पांडे, सविता निषाद, आकाश जैन, अतुल बग्गा, भोजराम वर्मा, हरीश पांडे, भूमिका यादव, रश्मि साहू, दिव्यलोचन साहू, भेखलाल साहू, तुलसीराम बरिहा, दिलेश्वर चंद्राकर, मायाराम पटेल, किशोर मोहंती, विकास बग्गा, डॉ. सुनील कुमार भोई, लक्ष्मीप्रिया साहू, फॉर्चून फाउंडेशन विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं स्टॉफ ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं ।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment

Traffic Tail