राष्ट्रीय बेसबॉल प्रतियोगिता में महासमुंद जिले से शालिनी मानिकपुरी एवं केशरी साहू का चयन

मनीष सरवैया @ महासमुंद।  31 वें सब – जूनियर नेशनल बेसबॉल चैंपियनशिप का आयोजन  24 से 29 मई तक भुवनेश्वर उड़ीसा में आयोजित किया गया हैं जिसमें महासमुंद जिले से 02 बालिका खिलाड़ी शालिनी मानिकपुरी पिता संतोष दास मानिकपुरी ग्राम पंचायत भोरिंग एवं केशरी साहू पिता संतोष साहू ग्राम पंचायत भोरिंग का चयन हुआ हैं। चयन पश्चात छत्तीसगढ़ स्कूल मैदान बिलासपुर में 16 से 22 मई तक नेशनल कोचिंग कैंप आयोजित किया गया हैं। विदित हो कि राज्य स्तरीय बेसबॉल प्रतियोगिता का आयोजन बेसबॉल संघ बिलासपुर द्वारा छत्तीसगढ़ स्कूल बिलासपुर में आयोजित किया गया था, जिसमें महासमुंद जिले की सब-जूनियर बालक एवं बालिका टीम शामिल हुई। बालिका टीम में शालिनी मानिकपुरी, उमेश्वरी साहू, केशरी साहू, दुर्गा साहू, दीपशिखा साहू, तन्नू साहू, कविता साहू, नीतू नेहरू, हेमलता, अवनी निषाद एवं मैनेजर ममता धीवर, गीतांजलि साहू आदि तथा बालक टीम में गगन साहू, अशद अंसारी, आशीष टंडन, अनुज सोनवानी, अमन देवदास, अनुराग ढ़िढ़ी, हिमांशु ढ़िढ़ी, हर्षराज ढ़िढ़ी, रितेश साय, कमलेश टंडन, निखिल भारती टीम मैनेजर निमेश मन्नाडे, अभिषेक निर्मलकर, सेवन साहू, अभिषेक नेहरू आदि शामिल रहे। प्रशिक्षक डॉ. सुनील कुमार भोई ने बताया की महासमुंद जिले में बेसबॉल व अन्य खेलों का अभ्यास साल भर हाई स्कूल मैदान भोरिंग एवं तुमगांव खेल मैदान में होता हैं जिसमें आसपास ग्रामीण क्षेत्र से एवं नगर पंचायत तुमगांव के बच्चे बेसबॉल, सॉफ्टबॉल, रग्बी, तलवारबाजी, वॉलीबॉल, खो खो व अन्य खेल की बारीकियों को सीखने के लिए आते हैं। ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से खिलाड़ी खेल कौशल का अभ्यास करते हुए राष्ट्रीय चैंपियनशिप में शामिल हो रहे हैं। सब-जूनियर राष्ट्रीय बेसबॉल प्रतियोगिता भुवनेश्वर के लिए चयनित होने पर कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद मनोज धृतलहरे, जिला शिक्षा अधिकारी बी एल देवांगन, सहायक क्रीड़ा अधिकारी अंजलि बरमाल, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी हिना ढालेन, शाला विकास समिति अध्यक्ष पोखन ढीढी, ओसराम ढीढी, झाड़ू राम साहू, डॉ. तुलसी राम साहू, जनकु राम साहू, प्रियंका लवेश ढीढी, कमलेश्वरी साहू प्राचार्य भोरिंग एवं समस्त स्टाफ, समस्त व्यायाम शिक्षक जिला महासमुंद, जिला संघ एवं खेल प्रेमियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment

Traffic Tail