धमतरी। धमतरी पुलिस की एक और बड़ी कार्यवाही की है। पुलिस ने ऑनलाइन आईपीएल सट्टा खेलते दो आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी PG कॉलेज मैदान में कार के भीतर मोबाइल ऐप के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा खेल रहे थे । आरोपियों से लाखों रुपये के मोबाइल, कार एवं नगदी जप्त किया गया।
थाना सिटी कोतवाली पुलिस पेट्रोलिंग के दौरान अंबेडकर चौक के पास मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति पीजी कॉलेज मैदान में खड़ी टाटा नेक्सॉन कार क्रमांक CG 05 AK 3677 के अंदर मोबाइल फोन के माध्यम से ऑनलाइन आईपीएल सट्टा खेल रहे हैं तथा रुपये-पैसों का लेनदेन कर रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। पुलिस टीम को देखकर आसपास मौजूद कुछ लोग मौके से फरार हो गए, वहीं कार के भीतर बैठे अमीत वाधवानी, विजय ग्वालानी उर्फ बब्बू को मोबाइल फोन के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा खेलते हुए रंगे हाथ पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों द्वारा ऑनलाइन सट्टा संचालन एवं रकम के लेनदेन संबंधी जानकारी स्वीकार की गई। पुलिस ने आरोपियों से दो आईफोन मोबाइल, एक रियलमी मोबाइल, एक रियलमी WC-51 मोबाइल, नगदी रकम 5,200 रुपये, टाटा नेक्सॉन कार क्रमांक CG 05 AK 3677
कुल जुमला लगभग 5,40,200/- रुपये का मशरूका जप्त किया गया।
मामले में थाना सिटी कोतवाली धमतरी में अपराध क्रमांक 133/26 धारा 7(1) छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 एवं धारा 112, 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा न्यायिक रिमांड पर न्यायालय प्रस्तुत किया गया है।







