धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी में इन दिनों बहुत भारी गर्मी पड़ रही है। धूप इतनी तेज है और हवाएं इतनी गर्म हैं कि दोपहर के समय लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं, जिससे सड़कों पर बिल्कुल सन्नाटा छा जाता है। यहाँ का तापमान 45 डिग्री के पार पहुँच गया है।
रेत पर सिका पापड़– धूप से जमीन की रेत इतनी गर्म हो चुकी थी कि उस पर पापड़ रखने के कुछ देर बाद ही वह अपने आप सिक गया।
फर्श पर बना अंडा– सीमेंट के गर्म फर्श पर जैसे ही अंडा फोड़कर डाला गया, वह इतनी तेज गर्मी से तुरंत पक गया और उसकी भुर्जी बन गई।
स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार पेड़ कटने की वजह से हर साल गर्मी बढ़ती जा रही है। पहले लोग बिना एसी या कूलर के भी रह लेते थे, लेकिन अब घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है।







