काजल के खाते में आई 32वीं किस्त, बच्चों की पढ़ाई के लिए बनी उम्मीद की रकम

महतारी वंदन योजना से हर महीने मिल रहा एक हजार रूपएघरेलू जरूरतों के साथ बच्चों की पढ़ाई में कर रहीं खर्च

रायपुर, 8 अक्टूबर । बैंक खाते में राशि जमा होने का मोबाइल संदेश आया तो बालोद  जिले के ग्राम सिवनी की  काजल अमादिया के चेहरे पर मुस्कान आ गई। यह उनके लिए सिर्फ एक हजार रुपये आने की सूचना नहीं थी, बल्कि बच्चों की पढ़ाई और घर की छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करने में मिलने वाले एक भरोसे का संदेश था। महतारी वंदन योजना के तहत उनके खाते में 32वीं किस्त की राशि पहुंची है। काजल बताती हैं कि हर महीने मिलने वाली यह सहायता अब उनके घरेलू बजट का महत्वपूर्ण सहारा बन गई है।

कॉपी-किताब से घर की जरूरतों तक

काजल बताती हैं कि महतारी वंदन योजना के तहत उन्हें हर महीने एक हजार रुपये सीधे बैंक खाते में मिलते हैं। इस राशि का इस्तेमाल वह अपने बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने में करती हैं। कॉपियां, किताबें और पढ़ाई की दूसरी छोटी-छोटी आवश्यकताओं के लिए अब उन्हें हर बार किसी और पर निर्भर नहीं रहना पड़ता।

घर-गृहस्थी में भी अचानक आने वाली छोटी जरूरतों को पूरा करने में यह राशि काम आती है। काजल के मुताबिक, नियमित रूप से खाते में आने वाली रकम ने परिवार के मासिक बजट को संभालने में मदद की है।

तय तारीख पर मिलने वाली रकम बनी भरोसा

काजल के लिए इस योजना की सबसे बड़ी खासियत यह है कि सहायता राशि सीधे उनके बैंक खाते में आती है। पहले बच्चों की छोटी जरूरतों और घरेलू सामान के लिए कई बार आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता था। अब हर महीने मिलने वाली निश्चित राशि से इन जरूरतों को पूरा करने में आसानी होती है।

विष्णु भैया हम बहनों का ख्याल रखते हैं

महतारी वंदन योजना से मिली मदद के लिए काजल ने मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री विष्णु भैया हम सभी महिलाओं का बहुत ख्याल रखते हैं। महतारी वंदन योजना हम जैसी लाखों बहनों के लिए सच्चा आर्थिक सहारा और उपहार है।”

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment