अपने ही बच्चों की शिकायत पर प्रधानपाठिका गिरफ्तार, पुलिस कर रही आगे की कानूनी कार्रवाई

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका को अपने ही बेटे और बेटी की शिकायत पर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बच्चों ने अपनी मां पर लंबे समय से शारीरिक प्रताड़ना, मारपीट और गाली-गलौज करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत सामने आने के बाद बाल कल्याण समिति ने मामले की जांच की। इसके बाद बालोद कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्रधानपाठिका शबाना बानो को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार महिला शबाना बानो बालोद जिले के ग्राम परसदा स्थित शासकीय स्कूल में प्रधानपाठिका के पद पर पदस्थ हैं। उनके बेटे और बेटी ने अपनी मां के खिलाफ शिकायत करते हुए बताया कि उन्हें लंबे समय से शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। बच्चों ने मां पर मारपीट करने और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के आरोप लगाए हैं। इस मामले में सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि प्रधानपाठिका के खिलाफ शिकायत उनके अपने बेटे और बेटी ने की है। दोनों बच्चों ने अपनी मां के व्यवहार को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत में कहा गया है कि उनके साथ लंबे समय से मारपीट

और गाली-गलौज की जा रही थी। बच्चों की शिकायत सामने आने के बाद मामले को गंभीरता से लिया गया और इसकी जांच के लिए बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

शिकायत मिलने के बाद बाल कल्याण समिति ने मामले की जांच की। समिति की जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रकरण पुलिस तक पहुंचा। इसके बाद बालोद कोतवाली पुलिस ने शिकायत और जांच से जुड़े तथ्यों के आधार पर कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने प्रधानपाठिका शबाना बानो को गिरफ्तार कर लिया है।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment