गरियाबंद। जिला के ग्राम कोदोबत्तर पनटोरा में 24 घंटे के भीतर तेंदुए ने एक और 5 वर्षीय मासूम बच्चे पर हमला कर दिया। घटना में बच्चा घायल बताया जा रहा है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं इस घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है।
जानकारी के अनुसार मासूम बच्चा घर के पास खेल रहा था, तभी अचानक झाड़ियों से निकले तेंदुए ने बच्चे कोनिका कमार को दबोच लिया। बच्चे की चीख-पुकार सुनते ही परिजन एवं ग्रामीण मौके पर दौड़े। इस दौरान कोनिका कमार के माता पिता ने साहस का परिचय देते हुए तेंदुए से सीधा मुकाबला किया और किसी तरह बच्चे को उसके चंगुल से छुड़ाने में सफल रहे। घटना में बच्चा घायल बताया जा रहा है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं इस घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है।









