सेना भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित, ऑनलाइन परीक्षा 1 जून से

धमतरी। भारतीय सेना में भर्ती वर्ष 2027 के लिए आयोजित होने वाली ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। सेना में शामिल होने का सपना देख रहे युवाओं के लिए यह महत्वपूर्ण सूचना है। ऑनलाइन परीक्षा 01 जून 2026 से 05 जून 2026 तथा 08 जून 2026 से 12 जून 2026 तक आयोजित की जाएगी।

यह परीक्षा छत्तीसगढ़ के पांच प्रमुख शहरों—भिलाई, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर और जगदलपुर—के कुल 10 परीक्षा केंद्रों में संपन्न होगी। परीक्षा प्रतिदिन 3 से 4 शिफ्टों में आयोजित की जाएगी, जिसके लिए भारतीय सेना द्वारा प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं।

अभ्यर्थी भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment

Traffic Tail