sports desk…. भारतीय महिला क्रिकेट टीम शनिवार को आईसीसी विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा लेने के लिए मुंबई से इंग्लैंड के लिए रवाना हो गई। कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुआई में जब टीम एयरपोर्ट पहुंची, तो क्रिकेट फैंस का उत्साह देखने लायक था।
इस बार टी-20 विश्व कप में कुल 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें छह-छह के दो ग्रुपों में बांटा गया है। भारत को ग्रुप-1 में रखा गया है, जिसे क्रिकेट पंडित ‘ग्रुप ऑफ डेथ’ कह रहे हैं। इस ग्रुप में मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीमों के साथ भारत-पाकिस्तान की पारंपरिक प्रतिद्वंद्विता भी देखने को मिलेगी। दोनों ग्रुप से शीर्ष दो-दो टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी।









