बिलासपुर। बिलासपुर के चकरभाठा थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर की टक्कर से स्कूटी सवार 11वीं की छात्रा की मौत हो गई है। घटना के बाद आरोपी ट्रैक्टर चालक फरार हो गया है, जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है। साथ ही घटना की जांच शुरु कर दी है।
मृतका जान्हवी सी. भूषण (16) एलसीआईटी स्कूल में कक्षा 11वीं की छात्रा थी। बताया जा रहा है कि जान्हवी ट्यूशन से स्कूटी पर घर लौट रही थी। इसी दौरान बोदरी मोड़ के पास ट्रैक्टर चालक ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी।
इस हादसे में जान्हवी गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक यू-टर्न लेकर वाहन सहित फरार हो गया।









