CGPSC SI परीक्षा 2024 स्थगित: सूबेदार, उप निरीक्षक और प्लाटून कमांडर की मुख्य परीक्षा की नई तारीख जल्द

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग और प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा 2024 को लेकर महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। आयोग ने इन पदों के लिए आयोजित होने वाली मुख्य लिखित परीक्षा को फिलहाल स्थगित कर दिया है। पहले यह परीक्षा नवंबर 2026 में आयोजित की जानी थी। अब अभ्यर्थियों को नई परीक्षा तिथियों की घोषणा का इंतजार करना होगा।

2 से 4 नवंबर तक होनी थी परीक्षा

आयोग की ओर से जारी सूचना के अनुसार, सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग और प्लाटून कमांडर (मुख्य) परीक्षा-2024 का आयोजन पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत 2, 3 और 4 नवंबर 2026 को किया जाना था। हालांकि, अपरिहार्य कारणों के चलते परीक्षा को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment