धमतरी। मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत लाईवलीहुड कॉलेज धमतरी में टेक्सी ड्रायवर, रिटेल (सेल्समेन) और सुरक्षा गार्ड का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए 18 से 45 वर्ष तक की आयु के अभ्यर्थी आगामी 21 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं।
सहायक परियोजना अधिकारी, लाईवलीहुड कॉलेज ने बताया कि टेक्सी ड्रायवर और सेल्समेन प्रशिक्षण के लिए दसवीं पास और सुरक्षा गार्ड प्रशिक्षण के लिए आठवीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इच्छुक आवेदक शैक्षणिक योग्यता, निवास प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक, राशनकार्ड और पासपोर्ट साईज फोटो के साथ आवेदन सिविल कोर्ट के पास स्थित लाईवलीहुड कॉलेज धमतरी में उपस्थित होकर जमा कर सकते हैं।







