धमतरी। दुर्गा पंडाल के पास से चोरी हुई सीबी शाइन मोटरसाइकिल को पुलिस ने बरामद किया। चोरी के मामले में 2 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
जानकारी के अनुसार प्रार्थी अपनी सीबी शाइन मोटरसाइकिल क्रमांक CG 05 AH 7832 को घर के सामने खड़ा किया था। इसके बाद वह दुर्गा पंडाल में बिजली झालर फिटिंग का कार्य करने चला गया। 12 अक्टूबर की रात्रि लगभग 3 बजे कार्य समाप्त कर वापस लौटने पर मोटरसाइकिल गायब मिली। रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
मामले की विवेचना के दौरान सिटी कोतवाली पुलिस ने मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर दानीटोला स्थित मैला गड्ढा के पास आरोपी खुबलाल साहू, राजेन्द्र निर्मलकर को पकड़ा। पूछताछ के दौरान आरोपियों द्वारा मोटरसाइकिल चोरी की घटना में संलिप्तता स्वीकार किए जाने की जानकारी सामने आई। चोरी की मोटरसाइकिल के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाने तथा विवेचना में प्राप्त तथ्यों के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को 15 अक्टूबर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।










