सूरजपुर पर्री में 23 अक्टूबर को रोजगार मेला का होगा आयोजन, रोजगार मेला में 775 पदों पर होगी भर्ती

सूरजपुर। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र सूरजपुर द्वारा 23 अक्टूबर 2026 को एक दिवसीय रोजगार मेला (प्लेसमेंट कैम्प) का आयोजन किया जाएगा। यह रोजगार मेला लाईवलीहुड कॉलेज पर्री, सूरजपुर में पूर्वान्ह 11ः00 बजे से शाम 4ः00 बजे तक आयोजित होगा। रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की विभिन्न कंपनियों एवं संस्थाओं द्वारा कुल 775 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिला रोजगार कार्यालय के अनुसार यह प्लेसमेंट कैम्प पूर्णतः निःशुल्क रहेगा।

आवश्यक दस्तावेज
रोजगार मेले में भाग लेने के इच्छुक योग्य अभ्यर्थियों को अपने साथ शैक्षणिक योग्यता की अंकसूची, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, रोजगार पंजीयन कार्ड, आधार कार्ड की मूल प्रतियां एवं एक-एक सेट छायाप्रति तथा दो पासपोर्ट साइज फोटो लेकर उपस्थित होना होगा।

ऑनलाइन पंजीयन अनिवार्य
अभ्यर्थियों के लिए रोजगार विभाग के पोर्टल https:\\erojgar-cg-gov-in\LandingSite\RojgarMelaList-aspx पर ऑनलाइन पंजीयन कराना अनिवार्य किया गया है। ऑनलाइन आवेदन करने के बाद ही अभ्यर्थी प्लेसमेंट कैम्प में भाग ले सकेंगे। केवल वही उम्मीदवार रोजगार मेले में शामिल हो पाएंगे, जिन्होंने पूर्व में ऑनलाइन आवेदन किया होगा।
पंजीयन में किसी भी प्रकार की समस्या होने पर अभ्यर्थी जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र सूरजपुर में कार्यालयीन समय के दौरान उपस्थित होकर सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment