कुरुद। कुरुद नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में दुर्गोत्सव की धूम है। मंदिरों में ज्योति कलश प्रज्वलित की गई है। साथ ही विभिन्न सांस्कृतिक आजोजन हो रहे है, जिसमें बड़ी संख्या में भीड़ पहुँच रही है। नगर दशहरा समिति की तरफ से खेल मेला मैदान में मीना बाजार और प्रतिदिन विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
राम जानकी चंद्राकर भवन में पारम्परिक वेशभूषा में सजे प्रतिभागी संगीत की धुन पर गरबा और डांडिया का आनंद ले रहे हैं , जिसे देखने बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी देवी आराधना की धूम है। आर्केस्ट्रा और छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रमों से ग्रामीण इलाकों में भी उत्सव का माहौल बना हुआ है।










