womens टी 20 : भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया, सीरीज में 1-0 से आगे

sports news : रायपुर में भारतीय महिला क्रिकेट टीम और जिम्बाब्वे महिला क्रिकेट टीम के बीच शुक्रवार को पहला टी20 इंटरनेशनल मैच खेला गया. इस मैच को टीम इंडिया ने चार विकेट से जीत लिया. इस तरह टीम इंडिया ने इस सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली.

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया. जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 114 रन का स्कोर बनाया. टीम की ओर से शार्ने मेयर्स ने नाबाद 43 रन, जबकि केलिस ने 42 रन की पारी खेली. इस तरह जिम्बाब्वे ने भारत को कुल 115 रनों का टारगेट दिया.

115 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही. 19 रनों के अंदर भारत के चार बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. पहले ओवर के बाद भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना और अनुष्का दोनों आउट हो गई. इसके बाद हरमनप्रीत कौर भी कुछ खास कमाल नहीं कर पाई. उसके अगले ओवर में शेफाली भी आउट हो गई. इस तरह 19 रन के स्कोर पर भारत के चार विकेट गिर गए. इसके बाद दीप्ति शर्मा और डेब्यू कर रहीं निकी प्रसाद के बीच साझेदारी पनपी और दोनों ने हाफ सेंचुरी लगाई. जिससे भारतीय टीम मजबूत स्थिति में पहुंच सकी. निकी प्रसाद अंत टक टिकी रही. इस तरह भारत ने जीत हासिल की. 15.4 ओवर में छह विकेट खोकर भारत ने 116 रन बना लिए

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment