अंबिकापुर। सरगुजा में बाइक सवार दो भाइयों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर से दोनों भाइयों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरु कर दी है।
यह घटना उदयपुर थाना क्षेत्र में हुई है। गुरुवार देर रात दो सगे भाई धन्ना और मन्ना बाइक से दसई करमा देखने जा रहे थे। इसी दौरान साल्ही मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे दोनों भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम ने शव को सीएचसी उदयपुर पहुंचा। आज सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इधर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरु कर दी है।










