धमतरी। पीजी कॉलेज मैदान के पास चिट्टा की अवैध बिक्री करते युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया। युवक से 1 ग्राम चिट्टा, हुंडई कार एवं 02 मोबाइल जब्त किया गया। एनडीपीएस एक्ट के तहत आरोपी के विरुद्ध अपराध दर्ज किया गया।
थाना कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि जोधापुर स्थित पीजी कॉलेज मैदान के पास एक व्यक्ति कार में मादक पदार्थ रखकर उसकी अवैध बिक्री कर रहा है। सूचना पर कोतवाली पुलिस टीम द्वारा मौके पर घेराबंदी कर दबिश दी गई। पुलिस ने मौके से आशुतोष उर्फ आशु को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से बिक्री के लिए रखा गया 01 ग्राम मादक पदार्थ चिट्टा, एक हुंडई कार एवं दो मोबाइल फोन बरामद कर जब्त किए गए।
आरोपी के विरुद्ध थाना कोतवाली धमतरी में अपराध क्रमांक 263/26, धारा 21(ए) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने की कार्यवाही की जा रही है।









