महतारी वंदन योजना से  पीलादाई बघेल को मिल रहा आर्थिक संबल

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन की महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ ही उनके दैनिक जीवन की आवश्यकताओं को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता से महिलाओं को परिवार की छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करने में सहारा मिल रहा है।

कोण्डागांव जिले के ग्राम डोंगरीपारा, दहिकोंगा निवासी  पीलादाई बघेल भी इस योजना से लाभान्वित हो रही हैं। उन्हें महतारी वंदन योजना के अंतर्गत प्रतिमाह एक हजार रुपये की राशि प्राप्त होती है। वे इस राशि का उपयोग अपने बच्चों की देखभाल, स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी परेशानियों के समाधान और जरूरत पड़ने पर कृषि संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने में करती हैं।

पीलादाई बघेल ने बताया कि घर-परिवार में अक्सर ऐसी छोटी-छोटी जरूरतें सामने आती रहती हैं, जिनके लिए तत्काल पैसों की जरूरत होती है। ऐसे समय में योजना के तहत हर महीने मिलने वाली एक हजार रुपये की राशि उनके लिए आर्थिक संबल बनती है। इससे उन्हें अपनी आवश्यकताओं को पूरा करने में सहायता मिलती है और परिवार की जिम्मेदारियों को निभाने में सहूलियत होती है।

महतारी वंदन योजना महिलाओं को नियमित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने और परिवार की आर्थिक व्यवस्था में उनकी भागीदारी बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित हो रही है।  पीलादाई बघेल ने इस सहयोग के लिए मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए शासन की इस जनकल्याणकारी योजना की सराहना की।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment