महाअष्टमी के अवसर पर 19 अक्टूबर को धमतरी जिले में स्थानीय अवकाश

बैंक एवं कोषालय पर लागू नहीं होगा स्थानीय अवकाश

धमतरी। महाअष्टमी पर्व के अवसर पर कल, 19 अक्टूबर सोमवार को धमतरी जिले में स्थानीय अवकाश रहेगा। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा द्वारा सामान्य पुस्तक परिपत्र भाग-2 के अनुक्रमांक-4 के नियम-8 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए कैलेंडर वर्ष 2026 के लिए जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए गए हैं।

स्थानीय पर्वों एवं त्योहारों के महत्व को ध्यान में रखते हुए घोषित इन अवकाशों का उद्देश्य जिलेवासियों को पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पर्व-त्योहार मनाने का अवसर प्रदान करना है।

जारी आदेश के अनुसार, पोला पर्व के अवसर पर 10 सितंबर 2026, गुरुवार को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया था। इसी क्रम में महाअष्टमी के अवसर पर 19 अक्टूबर 2026, सोमवार को तथा दीपावली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा के अवसर पर 9 नवंबर 2026, सोमवार को स्थानीय अवकाश निर्धारित किया गया है।

उक्त स्थानीय अवकाश संपूर्ण धमतरी जिले में प्रभावशील रहेगा। हालांकि, यह अवकाश बैंक एवं कोषालय पर लागू नहीं होगा।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment