सांकरा के दंतेश्वरी मंदिर में हुआ हवन पूजन के साथ नौ कन्या भोज 

प्रदीप साहू @ नगरी। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर सांकरा में स्थित प्रसिद्ध मां दंतेश्वरी मंदिर में नव कन्या पूजन एवं हवन पूजन का आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया गया। ज्ञात हो कि दंतेश्वरी मंदिर में इस वर्ष 271 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित की गई थी ,ज्योति कलश जलने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशेष रूप से हवन कुंड की व्यवस्था की गई थी, हवन में आहुति देने एवं नव कन्या पूजन करने के लिए श्रद्धालुओं का आगमन सुबह से ही मंदिर प्रांगण में होता रहा,धार्मिक परंपराओं के अनुसार नौ कन्याओं को नवदुर्गा के नौ स्वरूपों का प्रतीक मानकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान लँगूरवा महाराज की भी पूजा कर आशीर्वाद प्राप्त किया गया।

आचार्य उदयभानु दीवान ने बताया कि नवरात्रि में कन्या पूजन का विशेष धार्मिक महत्व है। छोटी कन्याओं को मां दुर्गा के नौ स्वरूपों का प्रतीक मानकर उनकी पूजा की जाती है। इसी परंपरा का निर्वहन करते हुए दंतेश्वरी मंदिर में विधिवत हवन पूजन कर नौ कन्या भोज संपन्न कराया गया। पूजा-अर्चना के पश्चात कन्याओं एवं लँगूरवा महाराज को खीर, पूड़ी, फल और विभिन्न स्वादिष्ट व्यंजनों का भोग अर्पित किया गया। इसके बाद सभी को श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण कराया गया। इस अवसर पर माई दंतेश्वरी मंदिर के पुजारी यतींद्र पटेल गोपी पटेल चुम्मन पटेल ग्राम व्यवस्था समिति एवं दंतेश्वरी मंदिर के सदस्य गिरवर भंडारी जनक राम साहू पवन साहू लखन लाल, जन्मेंजय साहू नेमू साहू मोहन साहू, साधुराम साहू के साथ-साथ सिहावा विधानसभा क्षेत्र के विधायक अंबिका मरकाम ग्राम पंचायत सांकरा के सरपंच नागेंद्र बोरझा एवं मनोकामनाए ज्योति प्रज्वलित करने वाले श्रद्धालु और ग्रामीण जन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment