हत्याकांड में अर्जुनी पुलिस को बड़ी सफलता, वारदात में प्रयुक्त चाकू,डंडा सहित अन्य सामान जब्त
धमतरी। अर्जुनी पुलिस ने ग्राम मुजगहन में हुए दीपांशु साहू हत्याकांड में आज 3 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इस प्रकार प्रकरण में अब तक कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
पुलिस ने आज शंकर नागरची, तामेश्वर नागरची उर्फ मोनू, धनेश्वर नागरची को गिरफ्तार को किया। आरोपियों के कब्जे एवं निशानदेही से घटना में प्रयुक्त 01 स्टील का स्प्रिंगदार चाकू, बांस का डंडा सहित घटना में प्रयुक्त कपड़े विधिवत जब्त किए गए हैं।
पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही घटना में प्रयुक्त चाकू डंडे सहित अन्य सामान जब्त किए जा चुके हैं। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।










