शून्य व्याज ऋण से खरीफ खेती में किसानों को मिल रहा संबल

रायपुर। राज्य शासन की शून्य ब्याज योजना खरीफ खेती में किसानों के लिये संबल बन रही है। किसान सहकारी समिति एवं जिला सहकारी बैंक से किसान क्रेडिट कार्ड के द्वारा शून्य ब्याज में ऋण राशि प्राप्त कर खरीफ खेती के लिये खाद -बीज़ सहित अन्य कृषि कार्य में उपयोग कर रहे हैं। बलौदाबाजार कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने सहकारिता विभाग में अधिकारियो को केसीसी से अधिक से अधिक किसानों को शून्य ब्याज ऋण का लाभ देने के निर्देश दिये हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार खरीफ वर्ष 2026-27 में जिले के 56981 को 515 करोड राशि शून्य ब्याज में वितरित करने का लक्ष्य है। इस लक्ष्य के विरुद्ध अब तक 49492 किसानों को 262 करोड़ 77 लाख रुपए वितरित किया जा चुका है। विगत वर्ष 470 करोड़ रुपए वितरित करने का लक्ष्य मिला था। इसीतरह  इस वर्ष समितियो में उर्वरक भण्डारण हेतु 58350 मेट्रिक टन का लक्ष्य हैं जिसके विरुद्ध 24299 मेट्रिक टन भण्डारण एवं समितियो के द्वारा 4102 मेट्रिक टन खाद का वितरण  किया गया है एवं समितियों में 20197 मेट्रिक टन खाद शेष है।बीज भण्डारण लक्ष्य 32690 क्विंटल के विरुद्ध 6593 क्विंटल भण्डारण एवं 3338 क्विंटल वितरण किया गया है।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment

Traffic Tail