अवैध शराब बिक्री करते आरोपी गिरफ़्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल

धमतरी। शराब के साथ आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से 30 पौवा देशी प्लेन शराब जप्त किया गया, आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत की गई  कार्यवाही की गई ।  आरोपी को न्यायिक रिमांड पर  जेल भेजा गया ।

थाना भखारा पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि रोशन राइस मिल स्थित नीम पेड़ पुल के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहा है। सूचना पर थाना भखारा पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपी राजु साहू उर्फ तुलसी साहू को अवैध रूप से शराब बिक्री करते पकड़ा गया।

आरोपी के कब्जे से 30 पौवा देशी प्लेन शराब कीमती 2,400/- रुपए जप्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना भखारा में अपराध क्रमांक 54/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही करते हुए आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment

Traffic Tail