कोरबा में आवासीय खेल अकादमी में प्रवेश के लिए हुआ चयन ट्रायल, महासमुंद जिले से 9 बॉस्केटबॉल खिलाड़ी हुए शामिल

SHARE:

महासमुंद @ मनीष सरवैया। खेल एवम् युवा कल्याण विभाग द्वारा आवासीय खेल अकादमी में प्रवेश हेतु चयन ट्रायल 15 से 17 फरवरी तक प्रियदर्शनी इंदिरा स्टेडियम कोरबा में आयोजित किया गया। महासमुंद जिले से कुल 09 बॉस्केटबॉल खिलाड़ी शामिल हुए, जिसमें 03 बालिका योजना रंगारी पिता विनोद रंगारी, खुशबू साहू पिता गणेश साहू, तारिणी साहू पिता मुकेश साहू, 06 बालक आदित्य पटेल पिता दिलीप पटेल, प्रितम कन्नौजे पिता प्रेमशंकर, सिद्धार्थ चन्द्राकर पिता ओम प्रकाश, भास्कर टंडन पिता दिन दयाल, समीर कोसरे पिता नंद कुमार, आशीष शर्मा पिता मन्त कुमार शर्मा एवम् अभिषेक अंबिलकर दल प्रभारी के रुप में शामिल हुए। खिलाडियों के प्रवेश हेतु मोटर एबिलिटी टेस्ट (वजन, ऊंचाई, वर्टिकल जंप, बाल थ्रो, 30 मीटर फ्लाईंग स्टार्ट, 800 मीटर दौड़) कराया गया, दूसरे दिन मोटर एबिलिटी टेस्ट में शामिल खिलाड़ियों का स्किल टेस्ट लिया गया। दोनों टेस्ट के अंक के आधार पर वरियता क्रम में खिलाडियों का चयन किया जाएगा। खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे ने बताया कि खेल अकादमी में प्रवेश होने पर शासन द्वारा निशुल्क आवास, भोजन, खेल सामग्री, पढ़ाई व अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। जिले में खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे के विशेष प्रयास से खिलाड़ियों को खेल सामग्री उपलब्ध हों रही हैं, जिससे खिलाड़ी साल भर अभ्यास करते हैं। जिले के बॉस्केटबॉल खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर एवम् साई सेंटर में पहुंचने में सफल हुए हैं। दोनों टेस्ट के अंक के आधार पर वरियता क्रम में खिलाडियों का चयन किया जाएगा।

Join us on:

Leave a Comment