धमतरी। नेशनल हाइवे में बोलेरो ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतना जोरदार था कि बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार छोटा निवासी इंद्रेश निर्मलकर अपनी पत्नी के साथ बाइक क्रमांक सीजी 05 एक्यू 1953 में छाती की ओर जा रहा था। इस दौरान बोलेरो वाहन क्रमांक सीजी 17 केडब्ल्यू 5844 ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक चालक इंद्रेश निर्मलकर ने मौके पर दम तोड़ दिया। वहीं उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना मिलते ही वरदान एम्बुलेंस ने मौके पर पहुंचकर मृतक और घायल को अस्पताल पहुंचाया।









