आरा मिल में लगी आग, लाखों की लकड़ी व मशीनें खाक

धमतरी। जिले के भखारा थाना के ग्राम जोरातराई अंवरी में एक आरा मिल में आग लग गई। आगजनी से लाखो रुपये की लकड़ी और मशीनें जलकर खाक हो गई है।

मिली जानकारी के अनुसार भखारा थाना के ग्राम जोरातराई अंवरी में एक आरा मिल में आग लग गई। आगजनी की सूचना अग्निशमन विभाग की दी गई। विभाग के वाहन ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। फिलहाल आग लगने का कारण अज्ञात है।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment

Traffic Tail