सूरजपुर। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र सूरजपुर द्वारा 17 नवंबर 2026 को शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था पर्री सूरजपुर में पूर्वान्ह 11ः00 बजे से शाम 4ः00 बजे तक एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की विभिन्न कंपनियों एवं संस्थाओं द्वारा कुल 225 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिला रोजगार अधिकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार अभ्यर्थियों के लिए रोजगार विभाग के पोर्टलhttps:\\erojgar.cg.gov.in\LandingSite\RojgarMelaList.aspxपर ऑनलाइन पंजीयन कराना अनिवार्य किया गया है। ऑनलाइन आवेदन करने के बाद ही अभ्यर्थी प्लेसमेंट कैम्प में भाग ले सकेंगे। प्लेसमेंट कैम्प पूर्णतः निःशुल्क रहेगा। साथ ही रोजगार मेले में भाग लेने के इच्छुक योग्य अभ्यर्थियों को अपने साथ शैक्षणिक योग्यता की अंकसूची, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, रोजगार पंजीयन कार्ड, आधार कार्ड की मूल प्रतियां एवं एक-एक सेट छायाप्रति तथा दो पासपोर्ट साइज फोटो लेकर उपस्थित होना होगा।
पंजीयन में किसी भी प्रकार की समस्या होने पर अभ्यर्थी जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र सूरजपुर में कार्यालयीन समय के दौरान उपस्थित होकर सहायता प्राप्त कर सकते हैं।








