आम तोड़ने पेड़ पर चढ़ा युवक गिरा, मौके पर मौत

धमतरी। जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र में आम तोड़ने के दौरान संतुलन बिगड़ने से गिरने से युवक की मौत हो गई। हादसे से ग्राम में मातम का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम भरदा निवासी विमलाल साहू अपने बेटे के साथ आम तोड़ने बगीचे गया था। इस दौरान विमलाल साहू आम तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ा था थे। इस दौरान संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर गया, गिरने से उन्हें गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोग तुरंत मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। गंभीर चोट लगने के कारण विमलाल साहू की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मगरलोड पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment

Traffic Tail