कांग्रेस महिला महामंत्री कमल झज का इस्तीफा, भाजपा में शामिल

जगदलपुर। जिले  में कांग्रेस को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। कांग्रेस की महिला महामंत्री कमल झज ने अपने पद से इस्तीफा देने के बाद भाजपा में शामिल हो गईं।   वहीं पूर्व महामंत्री अम्मा जी राव भी अपने समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थाम लिया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम में करीब 14 महिला कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान सभी नए सदस्यों का  भाजपा गमछा और फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment

Traffic Tail