Dhamtari: एसआई के मकान में लगी आग, घर का सामान जलकर राख

धमतरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के रत्नाबांधा इलाके में एक सब इंस्पेक्टर (SI) के मकान में अचानक आग लग गई।  आग से घर के अंदर रखा सामान जलकर खाक हो गया। आग लगने की वजह एसी (AC) में शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक SI के पद पर कार्यरत रामकृष्ण साहू के मकान में अचानक आग लगी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और घर में रखा सामान जलकर खाक हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

बताया जा रहा है कि आग की चपेट में आने से घर में रखा हजारों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, एसी में शॉर्ट सर्किट आग लगने की वजह हो सकता है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

फिलहाल मकान मालिक की ओर से पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। इस वजह से आग से हुए कुल नुकसान का आकलन नहीं हो सका है। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment