धमतरी पुलिस विभाग में फेरबदल, 14 पुलिसकर्मियों का तबादला

धमतरी। पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय ने जिले के विभिन्न थानों, चौकियों और साइबर पुलिस थाना में पदस्थ 14 पुलिसकर्मियों के तबादले का आदेश जारी किया है. इस फेरबदल में उप निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक और आरक्षक स्तर के कर्मचारी शामिल हैं.

जारी आदेश के मुताबिक, उप निरीक्षक अजय सिंह को कुरूद थाना से करेलीबड़ी चौकी प्रभारी बनाया गया है. वहीं करेलीबड़ी चौकी प्रभारी रहे सहायक उप निरीक्षक राधेश्याम बंजारे को सिटी कोतवाली धमतरी भेजा गया है. सहायक उप निरीक्षक नरेंद्र साहू को सिटी कोतवाली से पुलिस नियंत्रण कक्ष धमतरी और उत्तम निषाद को अर्जुनी थाना से कुरूद थाना स्थानांतरित किया गया है. इसी तरह प्रधान आरक्षक सत्यप्रकाश मरकाम और आरक्षक बृजेश वैष्णव को रक्षित केंद्र से सिटी कोतवाली में पदस्थ किया गया है. साइबर पुलिस थाना में पदस्थ आरक्षक युवराज ठाकुर को नगरी थाना, आनंद कटकवार को कुरूद थाना, विकास द्विवेदी को सिहावा थाना और दीपक साहू को सिटी कोतवाली भेजा गया है.
वहीं सिटी कोतवाली में पदस्थ आरक्षक संजय पति और मुकेश मिश्रा को साइबर पुलिस थाना की जिम्मेदारी दी गई है. इसके अलावा कुलदीप सिंह राजपूत को रक्षित केंद्र से साइबर पुलिस थाना तथा पितांबर सिंह राजपूत को सिटी कोतवाली से साइबर पुलिस थाना स्थानांतरित किया गया है.
Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment