प्रभारी सचिव  निहारिका बारिक ने ली महासमुंद जिला स्तरीय समीक्षा बैठक

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का प्राथमिकता से निराकरण करें, समय-सीमा का रखें विशेष ध्यान

जनगणना की तैयारी, बच्चों के आधार कार्ड निर्माण एवं जल संरक्षण के कार्यों को गति देने के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के गृह एवं जेल विभाग की अपर मुख्य सचिव एवं महासमुंद जिले की प्रभारी सचिव  निहारिका बारिक ने जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर विभिन्न विभागों के कार्यों, योजनाओं की प्रगति, कानून व्यवस्था एवं जनहित से जुड़े विषयों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन के साथ-साथ आम नागरिकों की शिकायतों का प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। बैठक में जेल सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुरक्षित करने आवश्यक निर्देश दिए गए। सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता से निराकरण करें तथा प्रत्येक प्रकरण में निर्धारित समय-सीमा का पालन सुनिश्चित करें। बैठक में कलेक्टर  विनय कुमार लंगेह, पुलिस अधीक्षक  प्रभात कुमार, जिला पंचायत सीईओ  अनुपमा आनंद, अपर कलेक्टर  रवि साहू सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

प्रभारी सचिव ने कहा कि अधिकारी केवल कार्यों की प्रगति तक सीमित न रहें, बल्कि जनता की समस्याओं के समाधान पर भी विशेष ध्यान दें। लंबित शिकायतों की नियमित समीक्षा कर उनका गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में वीबी राम जी के अंतर्गत आजीविका डबरी, बालिका शौचालय, मुक्तिधाम, डीफांक एवं बोरवेल सहित विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की गई। प्रभारी सचिव ने इन कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करने तथा जल संरक्षण से जुड़े कार्यों को विशेष महत्व देने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में जल संवर्धन एवं आजीविका के साधनों को मजबूत करने के लिए योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने कहा।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment