छत्तीसगढ़ में पाए गए कोरोना के 31 नए केस, 1 की मौत

SHARE:

रायपुर। छत्तीसगढ़ में शनिवार को कोरोना के 31 नए मरीज मिले है । जबकि 45 मरीज ठीक हो गए है। वहीं 1 मरीज की मौत हो गई है।

प्रदेश में कोरोना के जो नए मरीज मिले है, उसमें दुर्ग से 10, राजनांदगांव से 2, बालोद से 1, रायपुर से 4, धमतरी से 1, महासमुंद से 1, बिलासपुर से 1, कोरिया से 1, दंतेवाड़ा से 9, नारायणपुर से 1 मरीज शामिल है।

प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या 11 लाख 87 हजार 491 हो गई है। जिसमें से 222 एक्टिव मामले है। वहीं 11 लाख 73 हजार 082 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। जबकि इस वायरस से राज्य में अब तक 14187 मरीजों की मौत हो चुकी है।

Join us on:

Leave a Comment