मोड़ने के दौरान कार का एक पहिया गड्ढे में, किसी को नहीं आई चोट

SHARE:

धमतरी। कार हादसे में कार का एक पहिया गड्ढे में चला गया, हालांकि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। हादसा शहर के रत्नाबांधा चौक में हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शनिवार की शाम यह हादसा रत्नाबांधा चौक के सामने हुआ। बताया गया कि कार क्रमांक सीजी 05 एके 9555 में सवार होकर कार चालक चौक में निजी काम से आया था। इस दौरान अपनी कार को वह मोड़ रहा था। बताया जाता है कि मोड़ते वक्त वह कार के सामने के गड्ढे को नहीं देख पाया और इसी फेर में कार का एक चक्का गड्ढे में चला गया, जिसके बाद कार के तीन चक्के ऊपर की ओर हो गए थे, हालांकि हादसे में किसी को चोट नहीं आई है।

Join us on:

Leave a Comment