वरिष्ठ रिटायर्ड आईएएस बीकेएस रे का निधन

रायपुर। छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ रिटायर्ड आईएएस अधिकारी बीकेएस रे का निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थे और रायपुर स्थित एम्स में उनका इलाज चल रहा था। 1972 बैच के आईएएस अधिकारी रहे बीकेएस रे ने अपने प्रशासनिक करियर में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया। वे राज्य के मुख्य सचिव पद से सेवानिवृत्त हुए थे। इसके अलावा उन्होंने प्रशासनिक अकादमी के महानिदेशक और माध्यमिक शिक्षा मंडल के अध्यक्ष के रूप में भी सेवाएं दी थीं।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment

Traffic Tail